गुजराती- स्टाइल फाफड़ा रेसिपी (Gujarati- Style Fafda Recipe)
गुजराती- स्टाइल फाफड़ा रेसिपी: जलेबी तो सभी को बहुत पसंद होती है। जलेबी की बात करते ही लाल- लाल घुमावदार जलेबी का चित्र आंखों के सामने आ जाता है। लेकिन, अगर बात फाफड़ा जलेबी की करें, तो जलेबी के साथ में फाफड़ा का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। इसकी बात ही अलग है। दरहसल, [...]
गुजराती- स्टाइल फाफड़ा रेसिपी: जलेबी तो सभी को बहुत पसंद होती है। जलेबी की बात करते ही लाल- लाल घुमावदार जलेबी का चित्र आंखों के सामने आ जाता है। लेकिन, अगर बात फाफड़ा जलेबी की करें, तो जलेबी के साथ में फाफड़ा का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। इसकी बात ही अलग है। दरहसल, फाफड़ा जलेबी एक गुजराती डिश है। राज्यों के डिश की तो बात ही अलग है। पर फाफड़ा जलेबी सिर्फ गुजरात में ही लोकप्रिय नहीं है, बल्कि पूरे भारत देश में इसे बड़े चाव के साथ खाया जाता है।
इसकी ख़ास बात ये है कि फाफड़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, लेकिन सामग्री का बहुत कम इस्तेमाल होता है। आपने फाफड़े के साथ जलेबी का नाम तो बहुत सुना होगा। हो सकता है आपने इसे अवश्य खाया भी हो। पर क्या आपको फाफड़ा बनाना आता है? और अगर आता है तो क्या उसका स्वाद होटल के स्वाद के जैसा आता है? अगर नहीं, तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको गुजराती- स्टाइल फाफड़ा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।