- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Breakfast, Snack
गुजराती- स्टाइल फाफड़ा रेसिपी: जलेबी तो सभी को बहुत पसंद होती है। जलेबी की बात करते ही लाल- लाल घुमावदार जलेबी का चित्र आंखों के सामने आ जाता है। लेकिन, अगर बात फाफड़ा जलेबी की करें, तो जलेबी के साथ में फाफड़ा का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। इसकी बात ही अलग है। दरहसल, फाफड़ा जलेबी एक गुजराती डिश है। राज्यों के डिश की तो बात ही अलग है। पर फाफड़ा जलेबी सिर्फ गुजरात में ही लोकप्रिय नहीं है, बल्कि पूरे भारत देश में इसे बड़े चाव के साथ खाया जाता है।

इसकी ख़ास बात ये है कि फाफड़ा खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है, लेकिन सामग्री का बहुत कम इस्तेमाल होता है। आपने फाफड़े के साथ जलेबी का नाम तो बहुत सुना होगा। हो सकता है आपने इसे अवश्य खाया भी हो। पर क्या आपको फाफड़ा बनाना आता है? और अगर आता है तो क्या उसका स्वाद होटल के स्वाद के जैसा आता है? अगर नहीं, तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए आज Khana.behindtalkies आपको गुजराती- स्टाइल फाफड़ा की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में बेसन को छान लीजिए। उसके बाद बेसन में अजवाइन, स्वादानुसार नमक और बेकिंग सोडा डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लीजिये। फिर मिक्स हो जाने के बाद इस मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और 2 मिनट के लिए हाथों से अच्छी तरह मिला लें। अब बेसन में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और बेसन को हाथों से अच्छी तरह गूंथ लें। बेसन के आटे को थोड़ा सख्त बनाकर तैयार करना है।
बेसन का आटा तैयार हो जाने पर बेसन के ढेलेदार मिश्रण को 30 मिनट के लिये एक तरफ रख दीजिये। 30 मिनट के बाद आटे को एक नीबू जितना बड़ा तोड़ कर हाथ पर लम्बे आकार का पेड़ा बना लें। अब इसे किसी चिकनी सतह पर रखते हुए अपनी हथेली से आगे की ओर खीचें।
जब 1 फुट लंबी पट्टी बन जाए तो चाकू से पट्टी हटा दें। इसके बाद अब कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के बाद बेसन की पट्टियां तेल में डाल कर तल लें। जब पट्टी एक तरफ से अच्छे से सिक जाए तो उसे पलट कर दूसरी तरफ से भी तल लें। इसी तरह बाकी के मिश्रण से भी टिक्के बनाकर तेल में फ्राई कर लें। अब आपका फाफड़ा तैयार है। इसे सभी को सर्व करें।






