इंस्टेंट पापड़ रेसिपी ( Instant Papad Recipe )

कितनी बार ऐसा होता है कि हमारा स्नैक्स में कुछ बनाने का मन नहीं करता। ऐसे में आप सूजी के पापड़ बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। पापड़ की आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। भारतीय घरों में दाल, चावल, आलू की भुजियां और पापड़ खाने का मानों एक रिवाज है। दाल, [...]

By Shaikh Almina · 5/6/2023

कितनी बार ऐसा होता है कि हमारा स्नैक्स में कुछ बनाने का मन नहीं करता। ऐसे में आप सूजी के पापड़ बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं। पापड़ की आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

भारतीय घरों में दाल, चावल, आलू की भुजियां और पापड़ खाने का मानों एक रिवाज है। दाल, चावल से पेट भरता है तो पापड़ भोजन के स्वाद में तड़का लगता है। एक तरह से पापड़ के बिना हमारा भोजन बिल्कुल अधूरा है। अब तो पापड़ स्नैक्स के तौर पर भी खाए जानने लगे हैं और वैसे भी चाय के साथ पापड़ खाने का अलग ही मज़ा है।

इसलिए हम घर पर पापड़ बनाने की बजाय बाजार से मंगवाकर स्टोर करके रख लेते हैं। हालांकि, यह आसान भी है क्योंकि इसमें मेहनत नहीं करनी पड़ी बस पैसे ही खर्च होते हैं। मगर, जो स्वाद आपको घर के पापड़ में मिलेगा वह बाजार के पापड़ में नहीं मिलेगा। साथ ही बाजार के पापड़ बहुत ज्यादा मोटे भी होते हैं क्योंकि इन्हें मशीन से बनाया जाता है।

वहीं घर के पापड़ पतले होते हैं और हाथ से बने होते हैं। तो ऐसे में बेहतर है कि आप सूजी के पापड़ घर पर बनाएं और चाय के साथ सर्व करें।

Khana AMP · Quick view
View full