भुनी हुई आम की चटनी रेसिपी
एक ही तरह से आम की चटनी बनाकर बोर हो गई हैं तो इस बार आम को भूनकर फिर देसी स्टाइल में चटनी बनाएं। चटनी का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चटनी सादे से सादे खाने में भी स्वाद लाने का काम करती है। क्या आप [...]
एक ही तरह से आम की चटनी बनाकर बोर हो गई हैं तो इस बार आम को भूनकर फिर देसी स्टाइल में चटनी बनाएं।
चटनी का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चटनी सादे से सादे खाने में भी स्वाद लाने का काम करती है। क्या आप भी चटनी के शौकीन हैं? इसलिए आप बिना चटनी के खाना नहीं खाते हैं।
गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम में बाजार में आम ही आम नजर आते हैं। आम का शेक से लेकर चटनी बनाई जाती है। कच्चे आम की चटनी का स्वाद आपने भी जरूर चखा होगा? हर घर में आम की अलग-अलग तरीकों से चटनी बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी भुनी हुई आम की चटनी खाई है? अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको दो तरीकों से भुनी हुई आम की चटनी की रेसिपी बताएंगे।
लहसुन के साथ बनाएं चटनी
कच्चे आम के साथ लहसुन का मिश्रण बेहतरीन होता है। इसलिए आप आम के साथ लहसुन को भूनकर चटनी बना सकती हैं। इस चटनी को बनाने में आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी, लेकिन यकीन मानिए चटनी का स्वाद एकदम बेहतरीन होगा।