- Prep
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney, Side Dish
एक ही तरह से आम की चटनी बनाकर बोर हो गई हैं तो इस बार आम को भूनकर फिर देसी स्टाइल में चटनी बनाएं।
चटनी का नाम सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चटनी सादे से सादे खाने में भी स्वाद लाने का काम करती है। क्या आप भी चटनी के शौकीन हैं? इसलिए आप बिना चटनी के खाना नहीं खाते हैं।
गर्मी का मौसम आ गया है। इस मौसम में बाजार में आम ही आम नजर आते हैं। आम का शेक से लेकर चटनी बनाई जाती है। कच्चे आम की चटनी का स्वाद आपने भी जरूर चखा होगा? हर घर में आम की अलग-अलग तरीकों से चटनी बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी भुनी हुई आम की चटनी खाई है? अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको दो तरीकों से भुनी हुई आम की चटनी की रेसिपी बताएंगे।
लहसुन के साथ बनाएं चटनी
कच्चे आम के साथ लहसुन का मिश्रण बेहतरीन होता है। इसलिए आप आम के साथ लहसुन को भूनकर चटनी बना सकती हैं। इस चटनी को बनाने में आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी, लेकिन यकीन मानिए चटनी का स्वाद एकदम बेहतरीन होगा।
Ingredients
- 1 कप हरा धनिया
- ½ Cup पुदीना के पत्ते
- 1 कच्चा आम
- 1 लहसून का गुच्छा
- 4 से 5 हरी मिर्च
- ½ tsp काला नमक
- ½ tsp जीरा
- नमक स्वादानुसार
Method
सबसे पहले धनिया और पुदीना के पत्तों को अच्छे से धो लें, ताकि पत्तों में मौजूद गंदगी और धल आसानी से साफ हो जाए।
गैस पर वायर स्टैंड रखकर आम को आधा भून लें।
आम के बाद मिर्च और लहसुन को भी हल्का पका लें।
इस बात का ध्यान रखें कि मिर्च और लहसुन जलना नहीं चाहिए।
अब लहसुन, मिर्च और आम का छिलका निकालकर दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
इस पेस्ट में काला नमक, जीरा पाउडर, नमक, धनिया और पुदीना के पत्ते डालकर इमामदस्ता में अच्छे से कूट लें।
लीजिए तैयार है भुनी हुई आम की चटनी।






