फटाफट बनाएं सेहत और स्वाद से भरपूर लौकी का चीला, मिनटों में बनकर होगा तैयार
जब भी कभी नाश्ता बनाने की बात होती है और आपके पास कोई ऑप्शन नहीं होते, तो शायद आप भी तुरंत बेसन घोलकर उसके चीले बना देते होंगे। लेकिन हर बार वही साधारण बेसन का चीला खा-खाकर घरवाले भी बोर हो गए होंगे। ऐसे में अगर आप नाश्ते में कोई नई डिश बनाने के बारे [...]
जब भी कभी नाश्ता बनाने की बात होती है और आपके पास कोई ऑप्शन नहीं होते, तो शायद आप भी तुरंत बेसन घोलकर उसके चीले बना देते होंगे। लेकिन हर बार वही साधारण बेसन का चीला खा-खाकर घरवाले भी बोर हो गए होंगे। ऐसे में अगर आप नाश्ते में कोई नई डिश बनाने के बारे में सोच रहे हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही स्वादिष्ट डिश आज लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं लौकी के चीले की (Lauki Ka Cheela Recipe)।
वैसे तो लौकी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ो तक सबके नाक-मुंह सड़ने लग जाते हैं। लेकिन लौकी सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक मानी जाती है। ये फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है। बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें लौकी के चीले खिला सकते हैं। आप लौकी का चीला ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं और टेस्टी होने के चलते आप इसे काफी पसंद भी करेंगे। ये बेहद कम समय में बनकर भी तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं लौकी के चीले की आसान रेसिपी।