- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
जब भी कभी नाश्ता बनाने की बात होती है और आपके पास कोई ऑप्शन नहीं होते, तो शायद आप भी तुरंत बेसन घोलकर उसके चीले बना देते होंगे। लेकिन हर बार वही साधारण बेसन का चीला खा-खाकर घरवाले भी बोर हो गए होंगे। ऐसे में अगर आप नाश्ते में कोई नई डिश बनाने के बारे में सोच रहे हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, तो हम आपके लिए एक ऐसी ही स्वादिष्ट डिश आज लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं लौकी के चीले की (Lauki Ka Cheela Recipe)।
वैसे तो लौकी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ो तक सबके नाक-मुंह सड़ने लग जाते हैं। लेकिन लौकी सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक मानी जाती है। ये फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है। बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें लौकी के चीले खिला सकते हैं। आप लौकी का चीला ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं और टेस्टी होने के चलते आप इसे काफी पसंद भी करेंगे। ये बेहद कम समय में बनकर भी तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं लौकी के चीले की आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
लौकी का चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को अच्छे धोकर, उसके छिलके निकालकर उसे कद्दूकस कर लें।
फिर आप कद्दूकस की हुई लौकी में बारीक कटी हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें पानी डालकर चीले का घोल तैयार कर लें। इसके बाद मिश्रण को कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
चीले का घोल ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो।
अब आप एक नॉन स्टिक पैन को गर्म होने रख दें और उसपर ऑइल लगा दें।
अब चीले का घोल चमचे में ले और उसे तवे पर डालकर गोल फैला दें।
धीमी आंच पर इसे पकने दें और चीला को अच्छी तरह से ब्राउन और क्रिस्पी होने दें।
इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें और उसको पलट दें।
इसके बाद तैयार चीले को प्लेट में निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें।
आप इसे हरे धनिये की चटनी, या फिर टोमेटो सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
इस तरह आपका टेस्टी और हेल्दी लौकी का चीला बनकर तैयार है।






