Lauki Ki Barfi Recipe: लौकी से बनी बर्फी खाकर आप भी हो जाएंगे इस स्वीट डिश के दीवाने

डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाने का अलग मज़ा होता है। हम रोज- रोज़ एक जैसा डेजर्ट खा कर ऊब जाते हैं। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं लौकी की बर्फी के बारे [...]

By Aayushi Sharma · 21/6/2023

डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाने का अलग मज़ा होता है। हम रोज- रोज़ एक जैसा डेजर्ट खा कर ऊब जाते हैं। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं लौकी की बर्फी के बारे में। हम इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है।

लौकी में पोषक तत्वों का खजाना छुपा है ये तो हम सभी जानते हैं और अक्सर इसका सेवन सब्जी के तौर पर करते हैं। वैसे तो लौकी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ो तक सबके नाक-मुंह सड़ने लग जाते हैं। लेकिन लौकी सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक मानी जाती है। ये फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है। बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें लौकी की बर्फी (Lauki Barfi Recipe) खिला सकते हैं। ये बेहद कम समय में बनकर भी तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं लौकी की बर्फी (Lauki Barfi Recipe) बनाने की आसान रेसिपी।

Khana AMP · Quick view
View full