- Prep
- 15 min
- Cook
- 2h
- Total
- 2h 15m
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets
डिनर के बाद स्वादिष्ट डेजर्ट खाने का अलग मज़ा होता है। हम रोज- रोज़ एक जैसा डेजर्ट खा कर ऊब जाते हैं। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं लौकी की बर्फी के बारे में। हम इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है।
लौकी में पोषक तत्वों का खजाना छुपा है ये तो हम सभी जानते हैं और अक्सर इसका सेवन सब्जी के तौर पर करते हैं। वैसे तो लौकी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ो तक सबके नाक-मुंह सड़ने लग जाते हैं। लेकिन लौकी सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक मानी जाती है। ये फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है। बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं। अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें लौकी की बर्फी (Lauki Barfi Recipe) खिला सकते हैं। ये बेहद कम समय में बनकर भी तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं लौकी की बर्फी (Lauki Barfi Recipe) बनाने की आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
लौकी बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नरम लौकी लेकर छिलनी की मदद से छिलके उतार लें।
अब आप इस छिली हुई लौकी को कद्दूकस कर लें और हाथों से दबाकर इसका रस निकाल लें।
अब आप एक कड़ाही में दो चम्मच घी डालें और ऊपर से कीसी हुई लौकी डाल दें और उसे अच्छे से भून लें।
जब लौकी अच्छे से भुनकर नरम हो जाए तो आप इसमें स्वाद अनुसार चीनी डालकर मिक्स कर लें।
अगर लौकी ने पानी छोड़ा है तो आप इसे और 5 से 10 मिनट चलाकर पानी सुखा लें।
जब लौकी एक जैसी हो जाए तो आप उसमें बचा हुआ घी डाल दें।
अब आप इसमें मावा डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
फिर आप सभी ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें।
फिर आप एक थाली में घी लगाकर उसे चिकना कर लें और इस मिश्रण को थाली में फैला दें।
लगभग 1 घंटे में बर्फी जम जाएगी और उसके बाद आप उसे चाक़ू की मदद से काट लें।
इस प्रकार आपकी लौकी की बर्फी बनाकर तैयार है।






