Litchi Ice Cream Recipe: लीची से बनती है स्वादिष्ट आइसक्रीम, जानें इसे तैयार करने का आसान तरीका
इस मौसम में आपको बाजार में आसानी से लीची मिल जाती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाकर अपने परिवारवालों को खिला सकती हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद नहीं होगा। बच्चे से लेकर बड़े तक इस मौसम में आइसक्रीम [...]
इस मौसम में आपको बाजार में आसानी से लीची मिल जाती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाकर अपने परिवारवालों को खिला सकती हैं।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद नहीं होगा। बच्चे से लेकर बड़े तक इस मौसम में आइसक्रीम खाकर गर्मी दूर करते हैं। वैसे तो आपको बाजार में हर फ्लेवर की आइसक्रीम मिल जाती है, लेकिन बाजार की ज्यादा आइसक्रीम खाने से तबियत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाकर अपने परिवारवालों को परोस सकती हैं।
इस लेख में हम आपको घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। इस मौसम में वैसे भी लीची खाना काफी फायदेमंद होता है। लीची शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। यही वजह है कि अगर आप घर पर लीची की आइसक्रीम बनाएंगे तो इसे हर कोई बड़े ही चाव से खाएगा। इसके साथ ही इसे खाने के बाद परिवारवाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको लीची की आइसक्रीम बनाना सिखाते हैं।