- Prep
- 9h
- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, icecream
इस मौसम में आपको बाजार में आसानी से लीची मिल जाती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाकर अपने परिवारवालों को खिला सकती हैं।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद नहीं होगा। बच्चे से लेकर बड़े तक इस मौसम में आइसक्रीम खाकर गर्मी दूर करते हैं। वैसे तो आपको बाजार में हर फ्लेवर की आइसक्रीम मिल जाती है, लेकिन बाजार की ज्यादा आइसक्रीम खाने से तबियत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाकर अपने परिवारवालों को परोस सकती हैं।
इस लेख में हम आपको घर पर लीची की स्वादिष्ट आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे। इस मौसम में वैसे भी लीची खाना काफी फायदेमंद होता है। लीची शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। यही वजह है कि अगर आप घर पर लीची की आइसक्रीम बनाएंगे तो इसे हर कोई बड़े ही चाव से खाएगा। इसके साथ ही इसे खाने के बाद परिवारवाले आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। तो चलिए देर न करते हुए आपको लीची की आइसक्रीम बनाना सिखाते हैं।
Ingredients
- 1 कप लीची फ्रूट प्यूरी
- 2 कप दूध
- ½ कप मिल्क पाउडर
- 3 se 4 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लौर
- ½ कप पिसी चीनी
- ½ कप फ्रेश क्रीम
- 400 ग्राम लीची
- 1 बड़ा चम्मच वनीला एसेंस
Method
सबसे पहले आप लीची को धोकर, छीलकर काट लें। अब लीची की प्यूरी बनाने के लिए 1 कप लीची को मिक्सर में डाल कर दरदरा पीस कर अलग रख दें।
इसके बाद एक कटोरी में 1 कप ठंडा दूध लीजिए। फिर इसमें मिल्क पाउडर मिला लें। अब आप इसके बाद इसमें कॉर्नफ्लोर और वनीला एसेंस डालें और अच्छी तरह फेंट लीजिए।
इसके बाद आप 1 कप दूध एक पैन में डालकर 3-4 मिनट तक उबाल लें। फिर आप एक पैन में मिल्क पाउडर और कॉर्न फ्लोर का मिश्रण डालकर मिला लें।
जब दूध गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और दूध के मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब आप ठंडे दूध के मिश्रण को एक बाउल में डालें और उसमें पीसी हुई चीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसमें लीची की प्यूरी डालकर मिला लें।






