Mango Special: गर्मी में बनाएं हेल्दी मैंगो डिलाइट, टेस्ट के साथ मिलेगी भरपूर एनर्जी
मिठाइयों में कई अलग अलग प्रकार के स्वादिष्ट डिशेज दिखते हैं और लोग उन्हें अलग अलग मौकों पर बनाते हैं. ऐसी ही एक मिठाई हैं मैंगो डिलाइट, जिसके खाने से आपको मिलेगी एनर्जी और टेस्ट भी रहेगा जबरदस्त! गर्मियों में आम खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। हर उम्र के लोगों को आम का स्वाद [...]
मिठाइयों में कई अलग अलग प्रकार के स्वादिष्ट डिशेज दिखते हैं और लोग उन्हें अलग अलग मौकों पर बनाते हैं. ऐसी ही एक मिठाई हैं मैंगो डिलाइट, जिसके खाने से आपको मिलेगी एनर्जी और टेस्ट भी रहेगा जबरदस्त!
गर्मियों में आम खाना किसे अच्छा नहीं लगता है। हर उम्र के लोगों को आम का स्वाद पसंद होता है। लेकिन इनमें थोड़ा इनोवेशन करके इसे और टेस्टी बनाया जा सकता है। ऐसे में मैंगो डिलाइट बनाना और खाना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। केक एंड कुकिंग स्पेशलिस्ट श्वेता श्रीवांगरे ने बताया इसके लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता भी नहीं है, बल्कि आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, एनर्जी, विटामिन व प्रोटीन समेत कई न्यूट्रिशनल कम्पोनेंट भी पाए जाते हैं जो गर्मी में बॉडी के लिए लाभदायी हैं।