Mango Peda : गर्मियों में घरवालों के लिए बनाएं मैंगो पेड़ा, खाकर हर कोई करेगा तारीफ
गर्मियों के मौसम में आम खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप आम का पेड़ा बनाकर अपने घरवालों को खुश कर सकती हैं। गर्मियों का मौसम आते ही आम आने शुरू हो जाते हैं। बाजार में गुजरते वक्त आम की खूशबू लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेती है। आम एक [...]
गर्मियों के मौसम में आम खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप आम का पेड़ा बनाकर अपने घरवालों को खुश कर सकती हैं।
गर्मियों का मौसम आते ही आम आने शुरू हो जाते हैं। बाजार में गुजरते वक्त आम की खूशबू लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेती है। आम एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। गर्मियों में ये शरीर को काफी फायदा भी पहुंचाता है। अगर आपको और आपके घरवालों को आम खाना पसंद है, पर आप इसे अलग तरीके से खाना चाहते हैं तो आज हम आपको आम से ऐसी रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसके खाकर आपके घरवाले आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।
दरअसल, आज के लेख में हम आपको आम के पेड़े बनाना सिखाएंगे। अगर आपके घरवालों को मिठाई खाना काफी पसंद है तो आप उनके लिए आम के पेड़े बना सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर आम के पेड़े कैसे बनेंगे। आपको बता दें कि इसे बनाना काफी आसान है। इसको बनाकर आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।