- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, indian sweets, sweet dish
गर्मियों के मौसम में आम खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप आम का पेड़ा बनाकर अपने घरवालों को खुश कर सकती हैं।
गर्मियों का मौसम आते ही आम आने शुरू हो जाते हैं। बाजार में गुजरते वक्त आम की खूशबू लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर ही लेती है। आम एक ऐसा फल है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। गर्मियों में ये शरीर को काफी फायदा भी पहुंचाता है। अगर आपको और आपके घरवालों को आम खाना पसंद है, पर आप इसे अलग तरीके से खाना चाहते हैं तो आज हम आपको आम से ऐसी रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जिसके खाकर आपके घरवाले आपकी तारीफ करते थकेंगे नहीं।
दरअसल, आज के लेख में हम आपको आम के पेड़े बनाना सिखाएंगे। अगर आपके घरवालों को मिठाई खाना काफी पसंद है तो आप उनके लिए आम के पेड़े बना सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर आम के पेड़े कैसे बनेंगे। आपको बता दें कि इसे बनाना काफी आसान है। इसको बनाकर आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।
Ingredients
Method
मैंगो पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक भारी तले वाली कढ़ाई लें।
कढ़ाई हल्की गर्म हो जाने पर उसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
इसके बाद आप कढ़ाई में मिल्क पाउडर और कन्डेंस्ड मिल्क डालें।
इन दोनों को तब तक पकाएं जब तक कि आपको आटे की कंसिस्टेंसी ना मिल जाए।
फिर इसे एक बाउल में अलग निकाल दें।
अब पेन में 2 बड़े चम्मच घी डालें।
घी गर्म हो जाने पर उसमें मैंगो प्यूरी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
जब आम की प्यूरी थोड़ी गाढ़ी हो जाए, तो उसमें दूध पाउडर कंडेंस्ड मिल्क का मिश्रण डालें और फिर दोनों को अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद जब मिक्चर पककर गाढ़ा हो जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
अब इस मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख देंगे।
जब वह हल्का सा गर्म हो तब उसकी छोटी-छोटी गोल बॉल बना लें और फिर उसे चपटा कर लें और उसके ऊपर साबुत बादाम लगा दें।
आप मिठाई पर डेकोरेशन करने के लिए केसर के धागे और कटे हुए पिस्ते, मेवे या चांदी का पन्ना भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह टेस्टी और ताजे-ताजे आम के पेड़े बनकर तैयार है।






