मसाला छाछ में छिपा है सेहत का खजाना, इसे पीते ही पूरे दिन रहेंगे Cool-Cool
इस तपती और चिलचिलाती गर्मी में कुछ भी मसालेदार खाने की इच्छा नहीं होती है। गर्मी में पानी की जरा भी कमी नहीं होनी चाहिए। भयंकर गर्मी में पेट को ठंडक देने के लिए लोग कई तरह की हेल्दी ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपनी प्यास बुझाने के लिए किसी हेल्दी और सात्विक [...]
इस तपती और चिलचिलाती गर्मी में कुछ भी मसालेदार खाने की इच्छा नहीं होती है। गर्मी में पानी की जरा भी कमी नहीं होनी चाहिए। भयंकर गर्मी में पेट को ठंडक देने के लिए लोग कई तरह की हेल्दी ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपनी प्यास बुझाने के लिए किसी हेल्दी और सात्विक पेय की तलाश में हैं, तो अब आपकी तलाश पूरी हो गई है। आप मसालेदार छाछ (Masala Chaas Recipe) पीकर अपने पेट की गर्मी को कम कर सकते हैं। इसका सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ-साथ पेट को भी ठंडक देगा। मसाला छाछ (Masala Chaas Recipe) ऐसिडिटी की समस्या से निजात दिलाती है।
घर में बाजार की तरह चटपटी और नमकीन छाछ नहीं बन पाती है। ज्यादातर लोगों की यही शिकायत रहती है कि छाछ तो बना ली लेकिन पता नहीं वो स्वाद नहीं आया जो बाजार वाली छाछ का आता है। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो हम आपको आज मसाला छाछ (Masala Chaas Recipe) बनाने की बेहद आसान-सी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।