- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- summer dishes
इस तपती और चिलचिलाती गर्मी में कुछ भी मसालेदार खाने की इच्छा नहीं होती है। गर्मी में पानी की जरा भी कमी नहीं होनी चाहिए। भयंकर गर्मी में पेट को ठंडक देने के लिए लोग कई तरह की हेल्दी ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अपनी प्यास बुझाने के लिए किसी हेल्दी और सात्विक पेय की तलाश में हैं, तो अब आपकी तलाश पूरी हो गई है। आप मसालेदार छाछ (Masala Chaas Recipe) पीकर अपने पेट की गर्मी को कम कर सकते हैं। इसका सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ-साथ पेट को भी ठंडक देगा। मसाला छाछ (Masala Chaas Recipe) ऐसिडिटी की समस्या से निजात दिलाती है।
घर में बाजार की तरह चटपटी और नमकीन छाछ नहीं बन पाती है। ज्यादातर लोगों की यही शिकायत रहती है कि छाछ तो बना ली लेकिन पता नहीं वो स्वाद नहीं आया जो बाजार वाली छाछ का आता है। अगर आपकी भी यही शिकायत है तो हम आपको आज मसाला छाछ (Masala Chaas Recipe) बनाने की बेहद आसान-सी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
Ingredients
- आधा कप दही
- 1 टीस्पून भुना जीरा पाउडर
- 1 टीस्पून काला नमक
- सादा नमक स्वादानुसार
- 1 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- पानी जरूरत के अनुसार
- बर्फ के कुछ टुकड़े
Method
नमकीन मसाला छाछ बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर का जार लीजिए।
अब आप इसमें हरा धनिया, पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्ची और थोड़ा सा पानी डालकर 5 से 6 सेकंड पीस लीजिए।
अब इसमें दही, पानी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और सादा नमक डालें।
इसके बाद जार में बर्फ के टुकड़े डालकर छाछ को एक बार फिर से ग्राइंड करें।
अब आप मसाला छाछ को एक ग्लास में निकाल लें।
आप इसके ऊपर हरा धनिया और भुने जीरे से गार्निश कर इसे सर्व कर दें।






