Methi Thepla: नाश्ते में सर्व करें गुजराती मेथी थेपला, इस पौष्टिक ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत, झटपट हो तैयार
नाश्ते में पोहा, चीला, आलू पराठा खाकर ऊब गए हैं तो अब बनाएं गुजराती मेथी थेपला. गुजरात की मशहूर डिश है मेथी थेपला. इसे बनाना हैं आसान, साथ ही स्वाद से भी है भरपूर और सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद. नाश्ते में गुजराती लोग थेपला खूब खाना पसंद करते हैं. दरअसल, ये गुजरात का [...]
नाश्ते में पोहा, चीला, आलू पराठा खाकर ऊब गए हैं तो अब बनाएं गुजराती मेथी थेपला. गुजरात की मशहूर डिश है मेथी थेपला. इसे बनाना हैं आसान, साथ ही स्वाद से भी है भरपूर और सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद.
नाश्ते में गुजराती लोग थेपला खूब खाना पसंद करते हैं. दरअसल, ये गुजरात का एक परंपरागत व्यंजन है, जो खाने में बेहद टेस्टी, हेल्दी होता है और बनाने में बहुत ही आसान. यदि आप ब्रेकफास्ट में सूजी, बेसन का चीला, पोहा, आलू पराठा आदि खाकर ऊब गए हैं तो एक बार मेथी थेपले की रेसिपी जरूर ट्राई करें. सर्दियां आने वाली हैं और इस मौसम में मेथी भी खूब मिलता है. थेपले में मेथी भी डालते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा पौष्टिक नाश्ता बन जाता है. मेथी थेपले बनाकर आप बच्चों को भी टिफिन में दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मेथी वाले थेपले बनाने के लिए सामग्री क्या चाहिए और इसकी रेसिपी क्या है.