- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarat, Gujarati, Rajasthan
- Course
- Breakfast, dinner, indian, Lunch, Main Course
नाश्ते में पोहा, चीला, आलू पराठा खाकर ऊब गए हैं तो अब बनाएं गुजराती मेथी थेपला. गुजरात की मशहूर डिश है मेथी थेपला. इसे बनाना हैं आसान, साथ ही स्वाद से भी है भरपूर और सेहत के लिए भी हैं फायदेमंद.
नाश्ते में गुजराती लोग थेपला खूब खाना पसंद करते हैं. दरअसल, ये गुजरात का एक परंपरागत व्यंजन है, जो खाने में बेहद टेस्टी, हेल्दी होता है और बनाने में बहुत ही आसान. यदि आप ब्रेकफास्ट में सूजी, बेसन का चीला, पोहा, आलू पराठा आदि खाकर ऊब गए हैं तो एक बार मेथी थेपले की रेसिपी जरूर ट्राई करें. सर्दियां आने वाली हैं और इस मौसम में मेथी भी खूब मिलता है. थेपले में मेथी भी डालते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा पौष्टिक नाश्ता बन जाता है. मेथी थेपले बनाकर आप बच्चों को भी टिफिन में दे सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मेथी वाले थेपले बनाने के लिए सामग्री क्या चाहिए और इसकी रेसिपी क्या है.
Ingredients
- 1 गुच्छा मेथी धोई हुई बारिक कटी हुई
- 2 tbsp हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 Cup गेहूं का आटा
- 1 tsp अजवाइन के दाने
- 2 tbsp Tel ( मोयन के लिए
- तलने के लिए तेल
Method
सबसे पहले मेथी को धोकर कटने के बाद सुखा लें।
अब एक आटा घुटने वाले बर्तन में आटा, नमक, हल्दी पाउडर, अजवाइन के दाने और मेथी के पत्ते डालकर मिक्स कर लें।
अब इस में तेल डालकर मोयन तैयार करें, पानी का इस्तेमाल करते हुए आटा साने। इस पे तेल लगाकर आखरी बार अच्छे से सांकर ऊपर से लगाए।
आटा थोड़ा सख्त रखें।
अब इसे रोटी के आकार में लोई निकल कर बेलें, आधा इंच तक इसकी चौड़ाई रखें।
गरम तवा पे इसे सेखे, आखरी में तेल ब्रश करें, और कपड़े से दबाते हुए इसे पकाए।
हल्का कुर्र कुरा और नरम मेथी थेपला तैयार हैं।
इसे टोमैटो सॉस या ठंडी दही के साथ सर्व करें






