Monsoon Snacks Recipe: कच्चे चावल और आलू से 10 मिनट में बनने वाले टेस्टी पकौड़े, जो शाम की चाय का मजा कर देंगे दोगुना
मानसून सीजन में गरमा- गरम अदरक वाली चाय के साथ पकौड़े का कॉम्बिनेशन जबरदस्त लगता है। आलू प्याज बैंगन गोभी मटर जैसी कई सब्जियों से तरह- तरह के स्वादिष्ट पकौड़े बनाए जा सकते हैं लेकिन आज हम इन सबसे हटकर कच्चे चावल और आलू के क्रिस्पी पकौड़े की रेसिपी जानेंगे। जिसे बनाना है बेहद आसान
मानसून सीजन में गरमा- गरम अदरक वाली चाय के साथ पकौड़े का कॉम्बिनेशन जबरदस्त लगता है। आलू प्याज बैंगन गोभी मटर जैसी कई सब्जियों से तरह- तरह के स्वादिष्ट पकौड़े बनाए जा सकते हैं लेकिन आज हम इन सबसे हटकर कच्चे चावल और आलू के क्रिस्पी पकौड़े की रेसिपी जानेंगे। जिसे बनाना है बेहद आसान। मात्र 10 मिनट में कर सकते हैं ये टेस्टी इवनिंग स्नैक।
बारिश की हल्की फुहारें और चाय- पकौड़ों का साथ…अलग ही तरह का सुकून देता है।पकौड़े खाने का असली मजा तो इसी सीजन में आता है। वैसे तो पकौड़ों को अनहेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन दो से तीन महीने रहने वाले इस सीजन में दो-तीन बार पकौड़े खाने में कोई हर्ज नहीं। आलू, प्याज के अलावा दालों से भी पकौड़े बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे चावल के पकौड़े खाएं हैं? अगर नहीं, तो आज हम इसी की रेसिपी जानने वाले हैं। जो मिनटों में तैयार हो जाते हैं और इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की भी नहीं जरूरत। आइए फटाफट से जानते हैं इसे बनाने का तरीका।