Mango Ice-cream Recipe: बाहर की प्रोसेस्ड आइसक्रीम खाने की बजाए, इस रेसिपी के साथ घर पर ही बनाएं हेल्दी मैंगो आइसक्रीम
गर्मियों के बारे में यदि सबसे अच्छी चीज़ कोई है, तो वो है आम और दूसरा आइसक्रीम! तो क्यों न दोनों के कॉम्बिनेशन मैंगो आइसक्रीम (Mango ice cream recipe) का आनंद लिया जाए। वैसे तो गर्मी का मौसम अपनी चुभती जलती धूप के लिए जाना जाता है। जिसमें शरीर से लगातार रिसता पसीना हम में [...]
गर्मियों के बारे में यदि सबसे अच्छी चीज़ कोई है, तो वो है आम और दूसरा आइसक्रीम! तो क्यों न दोनों के कॉम्बिनेशन मैंगो आइसक्रीम (Mango ice cream recipe) का आनंद लिया जाए।
वैसे तो गर्मी का मौसम अपनी चुभती जलती धूप के लिए जाना जाता है। जिसमें शरीर से लगातार रिसता पसीना हम में से कईयों का चैन छीन लेता है और कईयों की खाने की इच्छा। लोग इस मौसम से राहत पाने के हर संभव उपाय तलाशते हैंं। कभी ठंडा पानी तो कभी सुपरफूड्स का रस पीकर। ऊपर से मौसमी आम की रेसिपीज मिल जाए तो सोने पर सुहागा। आम से बने सभी व्यजंनों के लिए खास माना जाता है ये मौसम। हम अपने घरो से लेकर बाजारों तक आम और उससे बने उत्पादो को प्राथमिकता देते हैं।