- Prep
- 6h
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, icecream, indian
गर्मियों के बारे में यदि सबसे अच्छी चीज़ कोई है, तो वो है आम और दूसरा आइसक्रीम! तो क्यों न दोनों के कॉम्बिनेशन मैंगो आइसक्रीम (Mango ice cream recipe) का आनंद लिया जाए।
वैसे तो गर्मी का मौसम अपनी चुभती जलती धूप के लिए जाना जाता है। जिसमें शरीर से लगातार रिसता पसीना हम में से कईयों का चैन छीन लेता है और कईयों की खाने की इच्छा। लोग इस मौसम से राहत पाने के हर संभव उपाय तलाशते हैंं। कभी ठंडा पानी तो कभी सुपरफूड्स का रस पीकर। ऊपर से मौसमी आम की रेसिपीज मिल जाए तो सोने पर सुहागा। आम से बने सभी व्यजंनों के लिए खास माना जाता है ये मौसम। हम अपने घरो से लेकर बाजारों तक आम और उससे बने उत्पादो को प्राथमिकता देते हैं।
Ingredients
Method
एक बड़े मिक्सर जार में दूध, फ्रेश क्रीम, मिल्क पाउडर, शक्कर को डालकर पीस लें।
इस में से थोड़ी सी मलाई एक सेटिंग कटोरे में निकाल कर फ्रीजर में रख दें।
अब इस में ¾ आम डालकर पिस लें और इसे दूसरे सेटिंग कटोरे में जिस में आइसक्रीम जमाना हो उस में डालेंगे। इसके ऊपर हम एक कलिंग रेप लगाएंगे ताकि बर्फ के टुकड़े न जमे। इसे हम फ्रीजर में रखेंगे।
थोड़े देर 1 घंटा बाद निकल इसे निकाल कर अच्छे से मिक्स करेगें, इसपे कटा हुआ बाकी के आम के पीसेस डालेंगे, मिक्स करेंगे और इस्पे जमी हुई मलाई स्केटर करते हुए डालेंगे।
अब वापस से कलिंग रेप लगाके इसे 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रखेंगे।
5-6 घंटे बाद जब आइसक्रीम सेट हो जाए, इसे ठंडा ठंडा परोसेंगे।





