Paneer Kathi Roll: घर पर बनाएं बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर काठी रोल, नोट करें आसान रेसिपी
अगर आप पनीर काठी रोल खाना भी बेहद पसंद करते हैं, तो पराठे में की गई पनीर की स्टफिंग इस डिश को और भी टेस्टी बना सकती है. पार्टी हो या फिर स्नैक्स टाइम, पनीर हमेशा से ही लोगों का फेवरेट इंग्रेडिएंट रहा है. पनीर की सब्जी हो या फिर पनीर टिक्का, ये डिशेस लोगों [...]
अगर आप पनीर काठी रोल खाना भी बेहद पसंद करते हैं, तो पराठे में की गई पनीर की स्टफिंग इस डिश को और भी टेस्टी बना सकती है.
पार्टी हो या फिर स्नैक्स टाइम, पनीर हमेशा से ही लोगों का फेवरेट इंग्रेडिएंट रहा है. पनीर की सब्जी हो या फिर पनीर टिक्का, ये डिशेस लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होती ही हैं. इसके अलावा होटल्स, रेस्टोरेंट्स या फिर पार्टीज में ज्यादातर लोग पनीर काठी रोल खाना भी बेहद पसंद करते हैं. पराठे में की गई पनीर की स्टफिंग इस डिश को और भी टेस्टी बना देती है. हालांकि जब आप घर पर हों और यह खाने की क्रेविंग हो रही हो तो बाहर से मंगाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचता. ऐसे में आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं सुपर टेस्टी पनीर काठी रोल की रेसिपी जिसे आप बहुत ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जाने-माने शेफ कुणाल कपूर ने..तो चलिए कुणाल से जानते हैं पनीर काठी रोल की रेसिपी.