- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
अगर आप पनीर काठी रोल खाना भी बेहद पसंद करते हैं, तो पराठे में की गई पनीर की स्टफिंग इस डिश को और भी टेस्टी बना सकती है.
पार्टी हो या फिर स्नैक्स टाइम, पनीर हमेशा से ही लोगों का फेवरेट इंग्रेडिएंट रहा है. पनीर की सब्जी हो या फिर पनीर टिक्का, ये डिशेस लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होती ही हैं. इसके अलावा होटल्स, रेस्टोरेंट्स या फिर पार्टीज में ज्यादातर लोग पनीर काठी रोल खाना भी बेहद पसंद करते हैं. पराठे में की गई पनीर की स्टफिंग इस डिश को और भी टेस्टी बना देती है. हालांकि जब आप घर पर हों और यह खाने की क्रेविंग हो रही हो तो बाहर से मंगाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं बचता. ऐसे में आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं सुपर टेस्टी पनीर काठी रोल की रेसिपी जिसे आप बहुत ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जाने-माने शेफ कुणाल कपूर ने..तो चलिए कुणाल से जानते हैं पनीर काठी रोल की रेसिपी.
Ingredients
Method
सबसे पहले एक परात में 3/4 कप गेहूं का आटा, 2 टीस्पून तेल और नमक लें। जरूरत के अनुसार दूध या पानी डालें और चपाती या पराठा के आटा की तरह नरम आटा गूंध लें।
आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए सेट होने दें। उसे 4 बराबर भागों में बाँट लें और उन्हें लोई की तरह गोल आकार दे। एक थाली में 1/4 कप सूखा गेहूं का आटा बेलने के लिये लें।
एक लोई ले और उसे सूखे गेहू के आटे से लपेट लें। इसे चकले के ऊपर रखकर 5-6 इंच व्यास के गोल आकर में (पतली चपाती की तरह) बेल लें।
अब उसे गर्म तवे के ऊपर डालें और दोनों तरफ हल्के भूरे रंग के धब्बे आने तक सेंक लें। इसे एक प्लेट में रखें (या रोटी रखने के डिब्बे में) और ढक्कन से ढक दें ताकि वो नरम रहे। बाकी की चपाती भी इसी तरह सेंक लें।
ध्यान रहें कि चपाती ज्यादा पके नहीं क्यूंकि रोल बनाते समय हम फिर से उसे गरम करेंगे।
अब एक कड़ाही में कम आंच पर 1 टीस्पून तेल गरम करें। उसमे जीरा डालें; जब जीरा सुनहरा होने लगे तब बारीक कटा हुआ प्याज डालें। प्याज जब तक सुनहरे भूरे रंग का होने लगे तब तक भूने। अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 30 सेकंड के लिए भूने।
फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, टमाटर केचप, हरा धनिया और हरी मिर्च डालें; अच्छी तरह से मिलाएं।
गैस बंध कर दें। कसा हुआ पनीर और नमक डालें, अच्छी तरह से मिलाएं। रोल बनाने के लिए मसाला तैयार है;
इसे 4 बराबर भागों में बाँट लें। परोसने के समय मध्यम आंच पर एक तवा गर्म करें। उसके ऊपर पहले से सेकी हुई चपाती डालें और उसके दोनों तरफ 1/2 टीस्पून तेल लगाकर फिर से सेक लें।
चपाती को एक प्लेट में रखें और उसके ऊपर समान रूप से 1 टीस्पून हरी चटनी फैला दें (या स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा)।
बीच में मसाला रखें और लंबाई में फैला दें। उसके उपर 1-2 टीस्पून कसा हुआ चीज और 1/4 कप कटा हुआ लेट्यूस या कटा हुआ पत्ता गोभी डालें।
मसाला को चपाती से लपेटकर रोल बना लें। उन्हें टमाटर केचप और हरी चटनी के साथ परोसें।






