स्वाद और सेहत से भरपूर है पपीते का हलवा, पेट की बीमारियों को करता है दूर

हलवे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। जब हमारे सामने गर्मा-गर्म घी में तैरता हुआ हलवा आता है फिर तो भूख और ज्यादा बढ़ जाती है। आपने आज तक आटे का हलवा, सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, लौकी का हलवा, बादाम का हलवा जैसे और भी कई [...]

By Aayushi Sharma · 11/5/2023

हलवे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। जब हमारे सामने गर्मा-गर्म घी में तैरता हुआ हलवा आता है फिर तो भूख और ज्यादा बढ़ जाती है। आपने आज तक आटे का हलवा, सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, लौकी का हलवा, बादाम का हलवा जैसे और भी कई हलवे खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी पपीते का हलवा (Papaya Halwa Recipe) खाया है?

पपीते में पोषक तत्वों का खजाना छुपा है ये तो हम सभी जानते हैं और अक्सर फल के तौर पर पपीते का सेवन करते हैं। पपीता एक ऐसा फल है, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं और डाइजेशन अच्छा बना रहता है। जिस प्रकार पपीता स्वादिष्ट लगता है उसी प्रकार उसका हलवा (Papaya Halwa Recipe) तो और ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। ये सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। आप अगर मीठे में नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो पपीते का हलवा (Papaya Halwa Recipe) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं पपीते का हलवा (Papaya Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी।

Khana AMP · Quick view
View full