- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
हलवे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। जब हमारे सामने गर्मा-गर्म घी में तैरता हुआ हलवा आता है फिर तो भूख और ज्यादा बढ़ जाती है। आपने आज तक आटे का हलवा, सूजी का हलवा, गाजर का हलवा, लौकी का हलवा, बादाम का हलवा जैसे और भी कई हलवे खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी पपीते का हलवा (Papaya Halwa Recipe) खाया है?
पपीते में पोषक तत्वों का खजाना छुपा है ये तो हम सभी जानते हैं और अक्सर फल के तौर पर पपीते का सेवन करते हैं। पपीता एक ऐसा फल है, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस फल को खाने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं और डाइजेशन अच्छा बना रहता है। जिस प्रकार पपीता स्वादिष्ट लगता है उसी प्रकार उसका हलवा (Papaya Halwa Recipe) तो और ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। ये सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। आप अगर मीठे में नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो पपीते का हलवा (Papaya Halwa Recipe) एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए जानते हैं पपीते का हलवा (Papaya Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
पपीते का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पका हुआ पपीता लें और उसके छिलके निकाल दें।
फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर एक बाउल में रख दें।
अब एक कड़ाही लें और उसमें घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें।
घी अच्छे से गर्म हो जाने पर उसमे पपीता के टुकड़े दाल दें और फिर उन्हें 2-3 मिनट तक भून लें।
पपीते के टुकड़ों को तब तक चलाते रहें जब तक वह अच्छी तरह से मैश न हो जाए।
जब पपीता अच्छे से भुन जाए, तो इसमें दूध डालें और फिर पपीते को दूध के साथ गाढ़ा होने तक पकाएं।
अब आप इस हलवे में स्वादानुसार चीनी डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें।
कड़ाही में दूध सूखने तक इसे पकाएं।
पपीते में इलायची पाउडर डालकर उसे अच्छी तरह मिला लें।
जब पाउडर मिक्स हो जाए तो आप उसमें ड्राई फ्रूट्स डाल दें और इसे चलाते हुए भूनें।
कुछ देर में आपको हलवा पकने की खुशबू आने लगेगी तब आप गैस बंद कर दें।
इस तरह पौष्टिकता से भरपूर आपका पपीते का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।






