रसमलाई तो खूब खाई होगी, लेकिन इस बार ट्राय करें रबड़ी रसमलाई, नोट करें ये रेसिपी
मीठा खाने के शौकीनों को डिनर के बाद कोई मिठाई जरूर चाहिए होती है। अक्सर डेजर्ट में मिठाई, हलवा या खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप घर में रबड़ी रसमलाई खिलाकर भी परिवार वालों को खुश कर सकते हैं। आम रसमलाई तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन रबड़ी रसमलाई की बात कुछ और [...]
मीठा खाने के शौकीनों को डिनर के बाद कोई मिठाई जरूर चाहिए होती है। अक्सर डेजर्ट में मिठाई, हलवा या खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप घर में रबड़ी रसमलाई खिलाकर भी परिवार वालों को खुश कर सकते हैं। आम रसमलाई तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन रबड़ी रसमलाई की बात कुछ और ही है।
रस मलाई एक क्लासिक और पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो दूध के ठोस पदार्थों से बनाई जाती है और मीठे दूध में भिगोई जाती है। बाजार में बनी रसमलाई तो सभी ने कई बार खायी होगी लेकिन घर पर बनी इस स्वीट डिश का स्वाद मुंह में एक अलग ही जायका घोल देगा। तो चलिए अब देर ना करते हुए आप भी घर पर बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी रस मलाई।