- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Bengali
- Course
- Dessert
मीठा खाने के शौकीनों को डिनर के बाद कोई मिठाई जरूर चाहिए होती है। अक्सर डेजर्ट में मिठाई, हलवा या खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप घर में रबड़ी रसमलाई खिलाकर भी परिवार वालों को खुश कर सकते हैं। आम रसमलाई तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन रबड़ी रसमलाई की बात कुछ और ही है।
रस मलाई एक क्लासिक और पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो दूध के ठोस पदार्थों से बनाई जाती है और मीठे दूध में भिगोई जाती है। बाजार में बनी रसमलाई तो सभी ने कई बार खायी होगी लेकिन घर पर बनी इस स्वीट डिश का स्वाद मुंह में एक अलग ही जायका घोल देगा। तो चलिए अब देर ना करते हुए आप भी घर पर बनाएं स्वादिष्ट रबड़ी रस मलाई।
Ingredients
- दूध– 3 लीटर
- चीनी– 2 कप
- इलायची 3-4
- नींबू का रस– 2 टेबलस्पून
- पानी– 6-7 कप
- इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
- केसर धागे– 1 चुटकी (Optional)
- ड्राई फ्रूट्स कटे हुए– 2 टेबलस्पून
Method
रबड़ी रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले रबड़ी तैयार करें।
इसके लिए आपको सबसे पहले एक पैन में दूध को अच्छे से पकाना है और जब रबड़ी तैयार हो जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रखें।
अब आप छैना बनाने के लिए एक पैन में दूध डालकर उबलने दें। जब दूध उबलने लगे , तो इसमें नींबू का रस डाल दीजिए।
अब उसे चम्मच से चलाते रहें, जबतक छैना ना बन जाए। अब छैना को एक सूती कपड़े में डालकर पानी से धो लें, ताकि नींबू का खट्टापन दूर हो जाए।
अब आप छैना से सारा पानी निचोड़ लें और छैना को कपड़े में ½ घंटे के लिए जमने के लिए रख दीजिए।
अब आप छैना को हाथ से मसलते हुए नरम आटा गूंथ लें, ताकि आटा अच्छे से गूंथ जाए।
इसके बाद आटे की 8-10 लोइयां तोड़कर हथेलियों पर गोल आकार के पेड़े बना लें।
अब इसे हथेली से दबा कर चपटा आकार में तैयार कर लें। अब आप एक पैन में 1 कटोरी पानी और 1/2 कटोरी चीनी डालकर चीनी घुलने तक उबाल लें।






