रागी गेहूं डोसा रेसिपी

सुबह का नाश्ता हमारे दिन के भोजन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यही वजह है कि अक्सर हमें कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता कभी भी मिस नहीं करना चाहिए। खासकर उन लोगों के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है, जिनका ब्लड शुगर अनियमित रहता है, लेकिन इस रफ्तार भरी जिंदगी में [...]

By Ramya · 27/9/2023

सुबह का नाश्ता हमारे दिन के भोजन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यही वजह है कि अक्सर हमें कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता कभी भी मिस नहीं करना चाहिए। खासकर उन लोगों के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है, जिनका ब्लड शुगर अनियमित रहता है, लेकिन इस रफ्तार भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता ज्यादातर लोग मिस कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। सुबह का नाश्ता मिस करने से हमें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसा करने से हमें एसिडिटी की समस्या, वजन का बढ़ना और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कहा जाता है कि सुबह के समय ब्रेकफास्ट करके ही घर से बाहर निकलना चाहिए, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप कुछ भी खा सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जो पौष्टिक भी हो और दोपहर तक पेट को भरा हुआ और आपको एनर्जेटिक बनाए रखे। इसलिए आज हम आपको यहां रागीगेंहूडोसाकी रेसिपीबताने जा रहे हैं, जोमिलेट्स से बनने वाली रेसिपी है, जो आपको स्वस्थ और हर बीमारी से दूर रखेगी।

Khana AMP · Quick view
View full