- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, dinner
सुबह का नाश्ता हमारे दिन के भोजन का सबसे जरूरी हिस्सा होता है। यही वजह है कि अक्सर हमें कहा जाता है कि सुबह का नाश्ता कभी भी मिस नहीं करना चाहिए। खासकर उन लोगों के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है, जिनका ब्लड शुगर अनियमित रहता है, लेकिन इस रफ्तार भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता ज्यादातर लोग मिस कर देते हैं। हालांकि, ऐसा करना हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। सुबह का नाश्ता मिस करने से हमें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसा करने से हमें एसिडिटी की समस्या, वजन का बढ़ना और डायबिटीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए कहा जाता है कि सुबह के समय ब्रेकफास्ट करके ही घर से बाहर निकलना चाहिए, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप कुछ भी खा सकते हैं। इस बात का खास ध्यान रखें कि नाश्ता ऐसा होना चाहिए, जो पौष्टिक भी हो और दोपहर तक पेट को भरा हुआ और आपको एनर्जेटिक बनाए रखे। इसलिए आज हम आपको यहां रागीगेंहूडोसाकी रेसिपीबताने जा रहे हैं, जोमिलेट्स से बनने वाली रेसिपी है, जो आपको स्वस्थ और हर बीमारी से दूर रखेगी।
Ingredients
Method
रागी का आटा, चावल का आटा, कटीहुई हरी मिर्च और दही एक बड़े कटोरे में लें और उसमें 1½ कप पानी और नमक डालें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और 30मिनट के लिए घोल को सेट होने के लिए रख दें।घोल छाछ की तरह पतला होना चाहिए। यदिआवश्यक हो तो घोल को पतला करने के लिए अधिक पानी डालें।
इसके बाद घोल में कटा हुआ प्याज और हराधनिया डालें और अच्छी तरह से मिला लें। फिर तड़के के लिए एक छोटे पैन में 1टीस्पून तेल गर्म करें और उसमें राई (सरसों के बीज) डालें।जब वे फूटने लगे तबउसमें जीरा और करी पत्ते डालें। इसके बाद पैन को आंच से हटा दे और घोल के ऊपरतड़का डालें।
इसके बाद जब घोस तैयार हो जाए तो, एकनॉन स्टिक डोसा तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें।प्रत्येक डोसा बनाने से पहले घोल कोचमचे से अच्छे से हिलाना मत भूले।जब तवा मध्यम गर्म हो तब उसकी सतह पर थोड़ा तेलडालें। उसके बाद तवे के ऊपर एक करछुल से (चमचे से) 1/2 कप जितना घोल 2-3 इंच ऊंचाईसे बीच से शुरू करके किनारो की और डालें। ध्यान रखें कि बीच में कुछ छेद रखे ताकिउसमे से भाप आसानी से निकल जाये और डोसा कुरकुरा बने।
इसके बाद डोसा के किनारों के आसपास1-टीस्पून तेल डालें और जब तक उपर की सतह भूरे रंग की होने लगे तब तक मध्यम आंच परपकने दे। फिर डोसा को पलटें और दूसरी तरफ भी मध्यम आंच पर 30-40 सेकंड तक पकनेदें।अब आपका रागी डोसा तैयार है। उसे एक थाली में निकाले और नारियल की चटनी के साथपरोसें।






