Kids Special Recipe: सावन पर साबूदाने से बनाएं पिज्जा, बच्चे एक बार खाकर बार-बार मांगेंगे!

सावन शुरू वाला है और ऐसे में लहसुन प्याज और गेहूं वैगरह का सेवन कम किया जाता है। अब अगर घर में बच्चे हैं, तो सावन में भी उनकी फरमाइशें रुकती नहीं। ऐसे में आप उन्हें साबूदाने का पिज्जा बनाकर सरप्राइज कर सकते हैं। सावन हिंदू कैलेंडर के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस [...]

By Shaikh Almina · 11/7/2024

सावन शुरू वाला है और ऐसे में लहसुन प्याज और गेहूं वैगरह का सेवन कम किया जाता है। अब अगर घर में बच्चे हैं, तो सावन में भी उनकी फरमाइशें रुकती नहीं। ऐसे में आप उन्हें साबूदाने का पिज्जा बनाकर सरप्राइज कर सकते हैं।

सावन हिंदू कैलेंडर के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दौरन लोग उपवास रखते हैं और भगवान शिव की अराधना करते हैं। सावन में प्याज और लहसुन नहीं खाया जाता। इसके अलावा ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका सेवन नहीं किया जाता है। गेहूं के आटे की जगह लोग कुट्टू, सिंघाड़ा या राजगिरे का आटा खाते हैं। साबूदाना, आलू, मखाना, मूंदगफली, आदि जैसी चीजों से खाना बनाया जाता है।

बड़े-बुजुर्ग तो खाने-पीने में सावधानी बरत सकते हैं, लेकिन बच्चों का क्या? बच्चों की फरमाइशें इन दिनों भी नहीं रुकती है और वे अक्सर ऐसी चीजों की जिद्द कर बैठते हैं, जिनका सेवन सावन में निषेध होता है।

मगर हम आपके लिए इस समस्या का हल भी ले आए हैं। अगर आपके बच्चे भी सावन में बर्गर या पिज्जा खाने की जिद्द करें, तो आप बाहर से चीजें लाने की जगह घर पर ही बना सकते हैं। आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको साबूदाने का पिज्जा बनाने का तरीका बताएंगे।

Khana AMP · Quick view
View full