गर्मियों में खुद को SUPER COOL रखने के लिए पिएं सत्तू का नमकीन और चटपटा शरबत
मई का महीना चल रहा है. पूरे भारत में इस समय भीषण गर्मी हो रही है. जिस वजह से लू की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. गर्मी में पारा जैसे-जैसे चढ़ वैसे-वैसे लोगों को कुछ ठंडा पीने का मन करता है, जिससे उनके पेट को ठंडक पहुँच सके. लोग खुद को डाईड्रेट रखने [...]
मई का महीना चल रहा है. पूरे भारत में इस समय भीषण गर्मी हो रही है. जिस वजह से लू की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. गर्मी में पारा जैसे-जैसे चढ़ वैसे-वैसे लोगों को कुछ ठंडा पीने का मन करता है, जिससे उनके पेट को ठंडक पहुँच सके. लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं. लेकिन अगर आप अपने पेट में ठंडक भी रहना चाहते हैं और इसके लिए कोई स्वस्थ ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो शायद अब आप की ये तलाश पूरी हो गई है. आप सत्तू का नमकीन शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) पीकर खुद को गर्मी के प्रकोप से बचा सकते हैं.
सत्तू एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जो कि न सिर्फ शरीर को एनर्जी से भर देता है बल्कि पेट को भी लंबे वक्त तक भरा महसूस कराता है. इससे शरीर को कोई नुक्सान भी नहीं होता है. खास बात ये है कि सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) बनाना बेहद ही आसान भी होता है और ये कम समय में बन जाता है. जोरों की भूख लगी हो और एनर्जी के साथ-साथ टेस्ट भी चाहिए तो ट्राई करें सत्तू के नमकीन शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) की ये रेसिपी.