- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
मई का महीना चल रहा है. पूरे भारत में इस समय भीषण गर्मी हो रही है. जिस वजह से लू की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. गर्मी में पारा जैसे-जैसे चढ़ वैसे-वैसे लोगों को कुछ ठंडा पीने का मन करता है, जिससे उनके पेट को ठंडक पहुँच सके. लोग खुद को डाईड्रेट रखने के लिए तरह-तरह के रास्ते अपना रहे हैं. लेकिन अगर आप अपने पेट में ठंडक भी रहना चाहते हैं और इसके लिए कोई स्वस्थ ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं तो शायद अब आप की ये तलाश पूरी हो गई है. आप सत्तू का नमकीन शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) पीकर खुद को गर्मी के प्रकोप से बचा सकते हैं.
सत्तू एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जो कि न सिर्फ शरीर को एनर्जी से भर देता है बल्कि पेट को भी लंबे वक्त तक भरा महसूस कराता है. इससे शरीर को कोई नुक्सान भी नहीं होता है. खास बात ये है कि सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) बनाना बेहद ही आसान भी होता है और ये कम समय में बन जाता है. जोरों की भूख लगी हो और एनर्जी के साथ-साथ टेस्ट भी चाहिए तो ट्राई करें सत्तू के नमकीन शरबत (Sattu Sharbat Easy Recipe) की ये रेसिपी.
Ingredients
Method
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने के सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें.
अब इसमें सत्तू डालकर अच्छे से मिलाएं, ध्यान रहें सत्तू की गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए. अच्छे से मिक्स करके उसे ढांककर रख दें.
तब तक आप पुदीना पत्ते, हरी धनिया पत्ती, प्याज और हरी मिर्च को बारीक-बारीक काट लें.
फिर आप घुले हुए सत्तू में जीरा पाउडर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालकर मिलाएं.
अब आप सत्तू के घोल में भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस और काला नमक मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करें.
यदि आप ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत पीना चाहते है तो बर्तन को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें या फिर इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें.
इस तरह गर्मी के लिए एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक सत्तू का नमकीन शरबत बनकर तैयार है.






