गर्मियों के लिए सुपर हेल्दी स्नैक्स है शकरकंद की चाट, मिनटों में बनकर होगी तैयार
स्पाइसी और टेस्टी नाश्ता खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन कई बार इस स्पाइसी और टेस्टी नाश्ते के चक्कर में शरीर को नुकसान होने लगता है. चटपटा नाश्ता हाई कैलोरी और ऑयल रिच से भरपूर होता है, जिस चक्कर में हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे खा नहीं पाते हैं. लेकिन अब आपको चिंता करने [...]
स्पाइसी और टेस्टी नाश्ता खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन कई बार इस स्पाइसी और टेस्टी नाश्ते के चक्कर में शरीर को नुकसान होने लगता है. चटपटा नाश्ता हाई कैलोरी और ऑयल रिच से भरपूर होता है, जिस चक्कर में हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे खा नहीं पाते हैं. लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है, क्योकि हम आपके लिए एक ऐसा नाश्ता लेकर आए हैं, जो खाने में तो चटपटा लगता ही है और साथ ही ये सेहत को भी फायदा ही पहुंचाएगा.
शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, पोटैशियम, कॉपर और कैल्शियम का बेस्ट सोर्स माना जाता है. ऐसे में शकरकंद से बना नाश्ता आपके लिए टेस्टी और हेल्दी फूड ऑप्शन साबित हो सकती है. आइए जानते हैं शकरकंद की चाट (Sweet Potatoes Chat Recipe) बनाने की रेसिपी.