- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
स्पाइसी और टेस्टी नाश्ता खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन कई बार इस स्पाइसी और टेस्टी नाश्ते के चक्कर में शरीर को नुकसान होने लगता है. चटपटा नाश्ता हाई कैलोरी और ऑयल रिच से भरपूर होता है, जिस चक्कर में हेल्थ कॉन्शियस लोग इसे खा नहीं पाते हैं. लेकिन अब आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है, क्योकि हम आपके लिए एक ऐसा नाश्ता लेकर आए हैं, जो खाने में तो चटपटा लगता ही है और साथ ही ये सेहत को भी फायदा ही पहुंचाएगा.
शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी 6, पोटैशियम, कॉपर और कैल्शियम का बेस्ट सोर्स माना जाता है. ऐसे में शकरकंद से बना नाश्ता आपके लिए टेस्टी और हेल्दी फूड ऑप्शन साबित हो सकती है. आइए जानते हैं शकरकंद की चाट (Sweet Potatoes Chat Recipe) बनाने की रेसिपी.
Ingredients
Method
शकरकंद की चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप शकरकंद अच्छी तरह से धोकर उसे उबाल लें.
फिर उबली हुई शकरकंद को अच्छे से रोस्ट कर लें.
अब शकरकंद को ठंडा होने रख दें और ठंडा हो जाने पर उसे मैश कर लें.
अब आप एक बाउल में अदरक, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया मिलाकर मिक्स करके उसे साइड में रख लें.
अब एक पैन को गैस पर गर्म होने रखें और फिर उसमें शकरकंद डालकर उसे अच्छे से फ्राई कर लें और उसे निकालकर साइड कर लें.
अब एक पैन में रेड चिली सॉस डालकर गर्म करे और फिर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर नमक डाल दें.
अब रेड चिली सॉस में शकरकंद डाल दें और उसे अच्छे से मिक्स करके उसमें धनिया और हरा मिर्च का मिक्सचर डाल दें.
अब आपकी शकरकंद चाट बनकर तैयार है. आप उसके ऊपर हरा धनिया गार्निश कर इसे सर्व कर सकते हैं.






