Masala Pav Recipe: रिमझिम बारिश में मजा लें चाय के साथ मसाला पाव का, आइए जानें इसकी रेसिपी
मसाला पाव एक मशहूर महाष्ट्रियन डिश है, जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और खाने में काफी लाजवाब है. आइये जानते हैं स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव की रेसिपी. मसाला पाव महाराष्ट्र के लोकप्रिय डिशेज में से एक है, जिसे सुबह से लेकर शाम के [...
मसाला पाव एक मशहूर महाष्ट्रियन डिश है, जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और खाने में काफी लाजवाब है. आइये जानते हैं स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव की रेसिपी.
मसाला पाव महाराष्ट्र के लोकप्रिय डिशेज में से एक है, जिसे सुबह से लेकर शाम के नाश्त तक खूब पसंद किया जाता है. यह एक ऐसी मजेदार डिश है, जो आपको गली-मोहल्ले के हर नुक्कड़ पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. इस मसालेदार स्ट्रीट फूड को आप चलते-फिरते भी आसानी से खा सकते हैं. हरी मिर्च और अपनी पसंद की चटनी के साथ इस डिश का स्वाद डबल हो जाता है. अगर आपको शाम की चाय के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स चाहिए तो जल्दी से तैयार करें ये लाजवाब रेसिपी. अगर आपके पास पाव भाजी बनाने का समय नहीं है, लेकिन नाश्ते में वैसा ही कुछ खाने की इच्छा है, तो इसका स्वाद आपके टेस्ट बड को शांत करने में मदद करेगा. यह रेसिपी आपके लिए आदर्श है. अगर आप मुंबई में नहीं रहते लेकिन मुंबई के इस फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव की रेसिपी लेकर आए हैं. यह स्वादिष्ट मसाला पाव कुछ ऐसा है जिसे आपको एक बार जरूर आज़माना चाहिए.