- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, Snacks
मसाला पाव एक मशहूर महाष्ट्रियन डिश है, जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इसे बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और खाने में काफी लाजवाब है. आइये जानते हैं स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव की रेसिपी.
मसाला पाव महाराष्ट्र के लोकप्रिय डिशेज में से एक है, जिसे सुबह से लेकर शाम के नाश्त तक खूब पसंद किया जाता है. यह एक ऐसी मजेदार डिश है, जो आपको गली-मोहल्ले के हर नुक्कड़ पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी. इस मसालेदार स्ट्रीट फूड को आप चलते-फिरते भी आसानी से खा सकते हैं. हरी मिर्च और अपनी पसंद की चटनी के साथ इस डिश का स्वाद डबल हो जाता है. अगर आपको शाम की चाय के साथ स्वादिष्ट स्नैक्स चाहिए तो जल्दी से तैयार करें ये लाजवाब रेसिपी. अगर आपके पास पाव भाजी बनाने का समय नहीं है, लेकिन नाश्ते में वैसा ही कुछ खाने की इच्छा है, तो इसका स्वाद आपके टेस्ट बड को शांत करने में मदद करेगा. यह रेसिपी आपके लिए आदर्श है. अगर आप मुंबई में नहीं रहते लेकिन मुंबई के इस फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं, तो हम आपके लिए स्ट्रीट स्टाइल मसाला पाव की रेसिपी लेकर आए हैं. यह स्वादिष्ट मसाला पाव कुछ ऐसा है जिसे आपको एक बार जरूर आज़माना चाहिए.
Ingredients
Method
सबसे पहले एक पैन में मक्खन लेकर उसे गर्म करते हुए उसमें जीरे, अदरक लहसुन का पेस्ट और मिर्च का तड़का लगाएं। फिर इसमें प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर थोड़ी -थोडी देर में डालते रहें।
फिर इसमें पांव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर , नमक जैसे सारे मसाले डालें। फिर आधा कप पानी डालकर सारी सामाग्रियों को अच्छे से पकाएं।
जब यह पानी पककर सुख जाएं , तो सारे मसाले को साइड में कर लें।
अब पाव को बीच में से काटकर पैन में थोड़ा मक्खन लगाते हुए पांव को उल्टा डालें।
जब यह अच्छे से बन जाएं तो इसके बन में सारे मिश्रण को डाल दें और ऊपर से कैचप और नींबू निचोड़कर इसे सर्व कर सकते हैं। आपका मसाला पाव बनकर तैयार है।






