Kanya Pujan Prasad Recipe: कन्या पूजन प्रसाद में नव दुर्गा देवियों को करें दिल से खुश, बनाएं उनके लिए आम बासुंदी, जानें रेसिपी
आम का सीजन आ गया है और नवरात्रि भी चल रहा है। ऐसे में नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्या पूजन भी किया जाएगा। कन्या पूजन के लिए अब खीर और चना के अलावा इस खास डेजर्ट को जरूर बनाएं। Kanya Pujan Special: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, नवरात्रि के नौ दिनों में [...]
आम का सीजन आ गया है और नवरात्रि भी चल रहा है। ऐसे में नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्या पूजन भी किया जाएगा। कन्या पूजन के लिए अब खीर और चना के अलावा इस खास डेजर्ट को जरूर बनाएं।
Kanya Pujan Special: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नव रूपों की पूजा होती है। भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करते हैं और आठवें दिन कन्या पूजन करते हैं। नौ दिनों का व्रत रखने वाले अपने-अपने घरों में कन्या पूजन जरूर करते हैं। मान्यता है कि कन्या पूजन के बिना नवरात्र व्रत का फल नहीं मिलता है। ऐसे में घरों में लोग कन्या पूजन के लिए तरह-तरह के व्यंजन और मिष्ठान बनाते हैं।
कन्या पूजन के इस अवसर पर लोग घरों में खीर, पूड़ी और चना जरूर बनाते हैं, सभी के घरों में खीर,पूड़ी और चना खाकर कन्याएं बोर हो जाती हैं। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि कन्या पूजन के खाने से कन्याएं बोर न हो और आपके घर का पूरा भोजन खाए, तो आज हम आपको बहुत ही यूनिक और स्वादिष्ट डिश के बारे में बताएंगे।