- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, monsoon dishes, navratra dishes
आम का सीजन आ गया है और नवरात्रि भी चल रहा है। ऐसे में नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्या पूजन भी किया जाएगा। कन्या पूजन के लिए अब खीर और चना के अलावा इस खास डेजर्ट को जरूर बनाएं।
Kanya Pujan Special: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है, नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नव रूपों की पूजा होती है। भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करते हैं और आठवें दिन कन्या पूजन करते हैं। नौ दिनों का व्रत रखने वाले अपने-अपने घरों में कन्या पूजन जरूर करते हैं। मान्यता है कि कन्या पूजन के बिना नवरात्र व्रत का फल नहीं मिलता है। ऐसे में घरों में लोग कन्या पूजन के लिए तरह-तरह के व्यंजन और मिष्ठान बनाते हैं।
कन्या पूजन के इस अवसर पर लोग घरों में खीर, पूड़ी और चना जरूर बनाते हैं, सभी के घरों में खीर,पूड़ी और चना खाकर कन्याएं बोर हो जाती हैं। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि कन्या पूजन के खाने से कन्याएं बोर न हो और आपके घर का पूरा भोजन खाए, तो आज हम आपको बहुत ही यूनिक और स्वादिष्ट डिश के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
आम बासुंदी बनाने के लिए आम को पानी में भिगोकर रखें, फिर छीलकर आम का पल्प अलग करें।
आम के पल्प को ब्लेंडर में ब्लेंड कर स्मूथ प्यूरी बना लें।
अब गैस में एक पैन गर्म करने के लिए रखें, पैन में 1-2 चम्मच घी डालें और मेवे को भून लें।
अब मेवे को रोस्ट करने बाद एक प्लेट में निकालकर अलग रखें।
अब उसी पैन में आम के पल्प को अच्छे से पका लें, जब पल्प सूख जाए तो आंच बंद कर दें।
अब एक से दो चम्मच दूध में केसर के धागे को भिगोकर रखें।
अब एक पैन में दूध डालकर गर्म करने के लिए रखें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।
जब दूध रबड़ी बन जाए तो आंच बंद करें और इसे ठंडा होने दें।
अब आम के पल्प में गाढ़ा दूध डालकर मिक्स करें, साथ ही इलायची पाउडर, केसर के धागे और शहद डालकर सभी को मिक्स करें।
सभी को मध्यम आंच में 5-10 मिनट पकाएं और ठंडा होने के बाद फ्रिज में स्टोर कर सेट होने दें।
सर्व करते वक्त इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स क्रश किए हुए डाले, और आम के कुछ टुकड़े भी।






