Dhaba Style Jeera Aloo Recipe: बिना लहसुन और प्याज के घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल जीरा आलू, स्वाद होगा लाजवाब, जानें रेसिपी
खान-पान की हर चीज की अपनी खासियत होती है. स्ट्रीट फूड की बात करें तो दिमाग में सबसे पहले चाट का ख्याल आता है. वहीं, ढाबे की बात करें तो आलू जीरा के बाद ही कोई दूसरी डिश मुंह में पानी ला पाती है. नवरात्रि में ज्यादातर घरों में बिना प्याज-लहसुन का खाना बनता है. [...]
खान-पान की हर चीज की अपनी खासियत होती है. स्ट्रीट फूड की बात करें तो दिमाग में सबसे पहले चाट का ख्याल आता है. वहीं, ढाबे की बात करें तो आलू जीरा के बाद ही कोई दूसरी डिश मुंह में पानी ला पाती है. नवरात्रि में ज्यादातर घरों में बिना प्याज-लहसुन का खाना बनता है. अगर आप भी बिना प्याज-लहसुन की चटपटी जायकेदार सब्जी बनाने के मूड में हैं तो आज ट्राई करिए ढाबा स्टाइल जीरा आलू रेसिपी.
Jeera Aaloo Recipe: जीरा आलू सब्जी बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने में आपको मुश्किल से 15-20 मिनट लगेंगे. इसे गर्मागर्म रोटी, पराठा, पूड़ी के साथ परोसा जा सकता है. डाइनिंग टेबल पर खाने का मजा बढ़ाने के लिए आप जीरा आलू सब्जी के साथ दाल, रायता और सलाद भी परोस सकते हैं. घर में मौजूद कुछ ही सामग्रियों की मदद से ढाबा स्टाइल जीरा आलू सब्जी बनाई जा सकती है. जानिए ढाबा स्टाइल जीरा आलू की सबसे आसान और मसालेदार रेसिपी.