- Prep
- 5 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
खान-पान की हर चीज की अपनी खासियत होती है. स्ट्रीट फूड की बात करें तो दिमाग में सबसे पहले चाट का ख्याल आता है. वहीं, ढाबे की बात करें तो आलू जीरा के बाद ही कोई दूसरी डिश मुंह में पानी ला पाती है. नवरात्रि में ज्यादातर घरों में बिना प्याज-लहसुन का खाना बनता है. अगर आप भी बिना प्याज-लहसुन की चटपटी जायकेदार सब्जी बनाने के मूड में हैं तो आज ट्राई करिए ढाबा स्टाइल जीरा आलू रेसिपी.
Jeera Aaloo Recipe: जीरा आलू सब्जी बनाना बहुत आसान है. इसे बनाने में आपको मुश्किल से 15-20 मिनट लगेंगे. इसे गर्मागर्म रोटी, पराठा, पूड़ी के साथ परोसा जा सकता है. डाइनिंग टेबल पर खाने का मजा बढ़ाने के लिए आप जीरा आलू सब्जी के साथ दाल, रायता और सलाद भी परोस सकते हैं. घर में मौजूद कुछ ही सामग्रियों की मदद से ढाबा स्टाइल जीरा आलू सब्जी बनाई जा सकती है. जानिए ढाबा स्टाइल जीरा आलू की सबसे आसान और मसालेदार रेसिपी.
Ingredients
Method
आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें. हरी मिर्च को बारीक या लंबाई में काट सकते हैं.
कड़ाही में तेल के गर्म होने के बाद उसमें जीरा चटकाएं. फिर हरी मिर्च डाल दें.
अब उसमें आलू डालकर भूनें.
कुछ मिनटों बाद सभी मसाले, नमक और चीनी डालकर चम्मच से चलाएं.
जब मसाले अच्छी तरह से आलू में कोट हो जाएं तो उसमें पानी डाल दें.
अच्छी तरह से चलाने के बाद उसे ढककर पकने दें.
बीच-बीच में आलू चेक करते रहें. जब आलू अच्छी तरह से पक जाएं और पानी सूख जाए तो समझ जाएं कि बिना प्याज-लहसुन की जीरा आलू सब्जी तैयार है.
नींबू का रस डालकर मिलाएं और हरा धनिया से गार्निश कर दें.
अगर आप उबले हुए आलू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सब्जी बनाने में कम समय लगेगा. अगर आप इसमें प्याज, लहसुन डालना चाहते हैं तो जीरा चटकने के साथ ही दोनों चीजों को भून लें.






