वडा पाव रेसिपी | वडा पाव बनाने की विधि
वड़ा पाव किसे पसंद नहीं है। यह एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो पाव ब्रेड और डीप फ्राइड बटाटा वड़ा स्टफिंग से तैयार की जाती है। वड़ा पाव देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश से विदेश तक पहुंचने वाले वड़ा पाव की शुरुआत कहां [...]
वड़ा पाव किसे पसंद नहीं है। यह एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो पाव ब्रेड और डीप फ्राइड बटाटा वड़ा स्टफिंग से तैयार की जाती है। वड़ा पाव देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश से विदेश तक पहुंचने वाले वड़ा पाव की शुरुआत कहां से हुई थी? देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई से, भागती-दौड़ती मुंबई में लोगों के पास खाने तक का समय नहीं होता है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए वड़ा पाव एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे जब चाहें, जहां चाहें खा सकते हैं, लेकिन आज वड़ा पाव मुंबई का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का स्वादिष्ट फास्ट फूड माना जाता है।
भारत में इस स्नैक को बर्गर या बॉम्बे बर्गर के नाम से भी जाना जाता है। वड़ा पाव एक ऐसा आसान और स्वादिष्ट फास्ट फूड है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह का नाश्ता हो या शाम को कुछ खाने का मन हो अगर एक वड़ा पाव मिल जाए, तो मन और पेट दोनों ही भर जाता है। तो चलिए जानते हैं वड़ा पाव बनाने की विधि।