- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
वड़ा पाव किसे पसंद नहीं है। यह एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो पाव ब्रेड और डीप फ्राइड बटाटा वड़ा स्टफिंग से तैयार की जाती है। वड़ा पाव देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश से विदेश तक पहुंचने वाले वड़ा पाव की शुरुआत कहां से हुई थी? देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई से, भागती-दौड़ती मुंबई में लोगों के पास खाने तक का समय नहीं होता है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए वड़ा पाव एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे जब चाहें, जहां चाहें खा सकते हैं, लेकिन आज वड़ा पाव मुंबई का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का स्वादिष्ट फास्ट फूड माना जाता है।
भारत में इस स्नैक को बर्गर या बॉम्बे बर्गर के नाम से भी जाना जाता है। वड़ा पाव एक ऐसा आसान और स्वादिष्ट फास्ट फूड है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह का नाश्ता हो या शाम को कुछ खाने का मन हो अगर एक वड़ा पाव मिल जाए, तो मन और पेट दोनों ही भर जाता है। तो चलिए जानते हैं वड़ा पाव बनाने की विधि।
Ingredients
- 2 tsp oil
- 1/4 tsp हींग
- 1 tsp सरसों के दाने
- 2 tsp सौंफ
- 1 nos प्याज़
- 2 tsp हरी मिर्च
- 2 tsp अदरक का पेस्ट
- 2 nos आलू
- 1 tsp हल्दी पाउडर
- 1 tsp नमक
- 2 tsp लाल मिर्च पाउडर
- 2 tsp हरा धनिया
- 2 tsp हरा धनिया
- 2 tsp नींबू का रस
- 9 nos लहसुन की कली
- 5 nos साबुत लाल मिर्च
- 2 tsp सफेद तिल
- 1 cup नारियल (कद्दूकस)
- 1 tsp नमक
- 1/2 tsp लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 tsp इमली
- 1 cup बेसन
- 1 tsp सोडा
Method
सबसे पहले एक पैन ले लीजिए
इसके बाद इसमें हींग,सरसों के दाने और सौंफ डालें।
इसे अच्छे से एक साथ रोस्ट करें।
इसमें दो प्याज़ और हरी मिर्च-लहसुन कापेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।






