Weight kese Badhaye: आप भी हैं पतलेपन से परेशान, तो खाएं ये 5 चीजें, 1 हफ्ते में दिखेगा असर
Weight kese Badhaye: जिस तरह मोटापा बढ़ना एक समस्या है, उसी तरह से कम वजन भी एक समस्या है, जिससे कई लोग परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। क्योंकि पतले होने के कारण लोग आपका मजाक बनाते हैं और कुछ लोग तो ऐसे लोगों को कुपोषण के मरीज भी बुलाते हैं, लेकिन आपको [...]
Weight kese Badhaye: जिस तरह मोटापा बढ़ना एक समस्या है, उसी तरह से कम वजन भी एक समस्या है, जिससे कई लोग परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। क्योंकि पतले होने के कारण लोग आपका मजाक बनाते हैं और कुछ लोग तो ऐसे लोगों को कुपोषण के मरीज भी बुलाते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना वजन असानी से बढ़ा सकते हैं। Also Read: Chanakya Niti: अगर आपका भी चल रहा है बुरा समय, तो इन चीजों को जीवन में करें शामिल
वजन बढ़ाने के घरेलू तरीके
आलू: आलू वजन बढ़ाने में काफी मददगार है। इसलिए आलू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जो आपके वजन को बढ़ाता है। आप आलू को किसी भी तरह से खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि वह ज्यादा तला-भुना ना हो।
घी: घी खाने से भी वजन बढ़ता है क्योंकि saturated fats और कैलारी की काफी अच्छी मात्रा होती है। घी आप खाने में डालकर या रोटी में लगाकर खा सकते हैं, लेकिन घी का भी अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। Also Read: होम मेड इमरती बनाने की विधि (Home made Imarti Recipe In Hindi)
किशमिश: किशमिश भी वजन बढ़ाने के लिए काफी अच्छा है। किशमिश खाने से वजन काफी तेजी से बढ़ता है। आप चाहे तो किशमिश और अंजीर को बराबर मात्रा में ले सकते हैं।
अंडा: अंडे में फैट और कैलोरी काफी अच्छी मात्रा में होती है और इसका सेवन आपके वजन को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी कच्चा अंडा ना खाएं क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। Also Read: Health Tips: कही आप भी तो Typhoid में नहीं पी रहे बकरी का दूध, जानिए इसके नुकसान
केला: केला भी वजन बढ़ाने में काफी सहायक है। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती हैं, जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में केला जरूर शामिल करना चाहिए। आप चाहे तो सुबह के समय केला और दूध का शेक बनाकर भी पी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।