Cold Drink Side Effects: आपको भी पसंद है ना कोल्ड ड्रिंक? देखिए किस बीमारी का शिकार हो चुके हैं आप

Cold Drink Side Effects: गर्मी का मौसम आने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक की डिमांड भी बढ़ने लगी है। बाजार में कोल्ड ड्रिंक के अलग अलग फ्लेवर को लोग काफी मन से पीते हैं, लेकिन आप इस बात से अनजान है कि यह हमारे शरीर में कितनी खतरनाक बीमारियों को जन्म दे रहा है। जी [...]

By Team Khana Talkies · 3/3/2023

Cold Drink Side Effects: गर्मी का मौसम आने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक की डिमांड भी बढ़ने लगी है। बाजार में कोल्ड ड्रिंक के अलग अलग फ्लेवर को लोग काफी मन से पीते हैं, लेकिन आप इस बात से अनजान है कि यह हमारे शरीर में कितनी खतरनाक बीमारियों को जन्म दे रहा है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने इसलिए अगर अभी इस आर्टिकल को पढ़ते वक्त आपके हाथ में भी कोल्ड ड्रिंक है तो अभी उसे नीचे रख दीजिए। आइए हम आपको बताते हैं कि इसे पीने से आप अपना क्या नुकसान कर रहे हैं। Also Read: World Obesity Day 2023: बढ़ते मोटापे को ना करें नजरंदाज, वरना आपका स्वास्थ्य हो सकता है खराब

Cold Drink Side Effects: आपको भी पसंद है ना कोल्ड ड्रिंक? देखिए किस बीमारी का शिकार हो चुके हैं आप

क्या हैं कोल्ड ड्रिंक पीने के नुकसान ?

कोल्ड ड्रिंक में घुली शक्कर मधुमेह के रोगियों को नुकसान पहुंचाती है। 1 दिन में दो या दो से अधिक कैन पीने से लोगों को डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने वाली महिलाओं में वात रोग होने का खतरा 75% तक बढ़ जाता है। आपको बता दें कि 40000 लोगों पर रिसर्च के अनुसार कोल्ड ड्रिंक पीने वाले लोगों में दिल का दौरा होने की संभावना 20% तक बढ़ जाती है। साथ ही दिल के दौरे से मौत की संभावना भी बढ़ सकती है। वहीं कोल्ड ड्रिंक का प्रतिदिन सेवन करने से मोटापा बढ़ता है और साथ ही इनमें पाया जाने वाला सोडा हड्डियों को कमजोर बनाता है। Also Read: Health Tips: इस बीमारी का रामबाण इलाज है बेसन, फायदे जान रह जाएंगे दंग

दांतों को होता है नुकसान

यह केवल आपके दिल के लिए ही नहीं, बल्कि आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कोल्ड ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन दांतों की बाहरी परत, जिसे इनेमल कहते हैं, को नुकसान पहुंचाता है। खासकर बच्चों के दांतों में जरूरत से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स पीने पर कैविटी (Cavity) की दिक्कत होने लगती है जो दांत सड़ने और टूटने का भी कारण बनती है।

दिमाग पर भी हो सकता है असर

हमारे शरीर का सबसे जरुरी पार्ट हमारा दिमाग इसे तो कोल्ड ड्रिंक्स से सबसे ज्यादा खतरा है। जी हां, यह दिमागी सेहत के लिए भी बुरी साबित होती है। बच्चों को इन कोल्ड ड्रिंक्स के सीमित सेवन ही करवाना चाहिए क्योंकि कुछ स्टडीज के अनुसार ये ड्रिंक मेमोरी को धीमा बनाती हैं। Also Read: How to Remove Holi Color: होली के अगले दिन आपको भी जाना है ऑफिस? तो जानिए जल्दी रंग छुटाने के उपाय

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Khana AMP · Quick view
View full