World Obesity Day 2023: बढ़ते मोटापे से बहुत लोग परेशान रहते हैं। मोटापे की वजह से बहुत- सी बीमारियां भी होती है। शरीर में चर्बी के जमा हो जाने से मोटापा आ जाता है। पर लोगों को पता ही नहीं होता है कि मोटापे की वजह से क्या- क्या बीमारियां होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको मोटापे से होने वाली बीमारियों के बारे में बताने जा रहें हैं।

इन बीमारियों का होता है खतरा
- -मोटापे के कारण दिल की बीमारी का खतरा अधिक बढता है।
-ओबीसीटी डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है। मोटे लोगों के शरीर के इन्सुलिन निर्माण की प्रक्रिया ज्यादा असंयमित होती है।
-मोटे लोगों में कैंसर का खतरा अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक रहता है।
-मोटे लोगों में अस्थमा की समस्या, जोड़ों में दर्द, नींद की समस्या अधिक रहती है।
मोटापे से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन
-अपने भोजन में मोटे अनाज, सब्जियां, फल, दालें, मुंह में घुलने वाली चीजें, उच्च खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
-रोजाना व्यायाम करें, इससे आपके शरीर के चर्बी कम होगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
-आप रोजाना 6-8 घंटे की नींद जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






