Health Tips: भारत में बेसन से कभी चटपटे पकोड़े बनाए जाते हैं, तो कभी बेसन से लड्डू भी बनाए जाते हैं। बेसन एक पौष्टिक आहार है और इस बात से तो हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में नियमित रुप से इस्तेमाल होने वाला बेसन बड़ी सी बड़ी बीमारी का रामबाण इलाज है। जी हां, आपने सही सुना है। बेसन डायबिटीड, मोटापा, दिल की बीमारी, हड्डियों को मजबूती, एनीमिया और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करता है। तो आइए आपको बताते हैं इसके फायदे…..

डायबिटीज में मददगार
बेसन ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। क्योंकि बेसन में बेहद कम ग्लाइसेमिक स्तर पाया जाता है, जो उच्च मधुमेह वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। Also Read: Health Tips: कहीं आपकी किडनी भी तो नहीं हो रही है खराब? जानिए ये संकेत
दिल के लिए फायदेमंद
इसके अलावा, बेसन हमारे दिल के स्वस्थ के लिए भी काफी लाभकारी है। बेसन में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके दिल के स्वास्थ्य को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है। वहीं, बेसन से रक्त वाहिकाओं को भी आराम मिलता है, जो हमारे दिल की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। Also Read: Health Tips: क्या आपको भी है सूखी खांसी और सीने में दर्द की शिकायत? तो अजमाएं ये घरेलू नुस्खा
वजन कम करने में फायदेमंद
जब बात वजन कम करने की आती है, तो बेसन को आपको अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए। क्योंकि बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, तो इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है। जिस वजह से अक्सर फिटनेस एक्सपटर्स बेसन खाने की सलाह देते हैं। Also Read: अगर आपके मन में भी उठते है ये सवाल, दिन में सोना सेहत के लिए सही या गलत, तो जान लें ये जरूरी बात
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






