- Prep
- 3h
- Cook
- 1h
- Serves
- 5
- Cuisine
- Amritsar, north indian, Punjabi
- Course
- Appetizer, Holi, indian, Main Course, Side Dish, Snack, Snacks
Dahi vada papdi chaat recipe : जहां ईद के दिन लोग मसालेदार खाना खाने पसंद करते हैं, वहीं एक तरफ ईद के दिन साइड डिशेज में दही वड़ा पापड़ी चाट भी लोग खाना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं इस स्पेशल सिंपल डिश की रेसिपी।

Ingredients
Method
उड़द दाल को अच्छे से धोकर उसे 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दे।
इसे छानकर, मिक्सर में अदरक के साथ गाड़ा पेस्ट बनाएं।
एक तरफ तेल गरम होने चढ़ा दे कड़ाई में।
अब इस पेस्ट को अच्छे से फेटे, जितना हो सके, जितना आप फेरेंगे उतना आपका वड़ा फुला बनेगा।
इस में, जीरा, प्याज कटी हुई, करी पत्ता बारीक कटा हुआ शामिल करे।
अब इस में नमक शामिल करके अच्छे से मिक्स करें।
गरम तेल में मीडियम गैस पे, इसके छोटे छोटे गोल आकार के गोल डालें।
इसे थोड़े सेकंड्स बाद, अच्छे से उलट पलट करके गोल्डन ब्राउन करे।
इसे अब चिल्ड पानी में डाले।
4-5 मिनट बाद इसे अपने दोनों हाथ से दबाके पानी निकल ले।
एक तरफ चिल्ड दही में शक्कर मिक्स करे।
एक कांच के बाउल में नीचे दही की एक परत लगाए।
इस में वडे को लगाए।
अब इसपे बची हुई दही डालें, मीठी चटनी के कुछ चमचे डाले, साथ ही में हरी चटनी की भी कुछ चम्मच डाले।
इस पे जीरा पाउडर के कुछ छींटे डाले, साथ में लाल मिर्च को भी ऐसे ही डाले।
कटे हुए स्लाइस्ड अदरक और चुकंदर के लच्छे से सजाए।
ऊपर से चाट पपड़ी को डालकर, कटी हुई कोटमीर डालकर फ्रिज में रखें, और ठंडा ठंडा सर्व करे।






