Health Tips: प्रेग्नेंसी में इन चीजों का जरूर करें सेवन, मां-बच्चे दोनों के लिए है लाभदायक
Health Tips: प्रेग्नेंसी के समय पर एक महिला को अपना खास ख्याल रखना होता है क्योंकि उसे अंदर एक जान पल रही होती है। ऐसे में अगर महिला अपना ध्यान नहीं रखती हैं, तो इसका असर होने वाले बच्चे के ऊपर पड़ता है। यही कारण है कि मां को अक्सर अपना ध्यान रखने, एक अच्छी [...]
Health Tips: प्रेग्नेंसी के समय पर एक महिला को अपना खास ख्याल रखना होता है क्योंकि उसे अंदर एक जान पल रही होती है। ऐसे में अगर महिला अपना ध्यान नहीं रखती हैं, तो इसका असर होने वाले बच्चे के ऊपर पड़ता है। यही कारण है कि मां को अक्सर अपना ध्यान रखने, एक अच्छी डाइट लेने के लिए कहा जाता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिनका सेवन प्रेग्नेंसी के समय में लाभदायक होता है। Also Read: Symptoms Of Cancer In Children: बच्चों में भी कैंसर का दिख रहा है अधिक खतरा, अगर आपके बच्चों में भी दिखे ये लक्षण तो…
प्रेग्नेंट महिला को क्या-क्या खाना चाहिए?
पालक: आपने अक्सर सुना होगा की हरी सब्जियों में सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर प्रेग्नेंसी के समय आप पालक का सेवन करते हैं, तो यह मां और बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई सारे मिनरल्स होते हैं। Also Read: काले अंगूर सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानकर इसके फायदे…
अंडा: अंडा भी हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है यहा पोषण से भरपूर होता है। ऐसे में एक प्रेग्नेंट महिला के लिए यह और भी ज्यादा लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। अंडे में विटामिन डी की मात्री भी अधिक मिलती है। जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए अच्छा होता है।
बादाम: बादाम में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, बादाम खाने से दिमाग भी तेज होता है। इसलिए यह एक प्रेग्नेंट महिला और होने वाले बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह बच्चे के बेहतर विकास में मदद करता है। Also Read: Health Tips: पपीता क्यों हैं सुपरफूड, जानिए इसके अद्भुत फायदे
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।