Symptoms Of Cancer In Children: कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनकर ही लोग डर जाते हैं। भारत में बीते कुछ दिनों से कैंसर के मामले अधिक आ रहें ही। वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत देश में हर साल लगभग 14 लाख लोग कैंसर की बीमारी से जूझते हैं और उनमें से 8 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। आजकल छोटे बच्चों में भी कैंसर बहुत अधिक पाया जा रहा है, लेकिन इसके लक्षण ना जानने की वजह से आप इसे नजरंदाज कर देते हैं। बच्चों में कैंसर की बीमारी के आंकड़े 4 फीसदी पाएं गए हैं। अगर आप इसके प्रति सतर्क नहीं होंगे, तो आप अपनी बच्चों के ही जान के दुश्मन बन जाएंगे। पर इसके लिए आपको इस आर्टिकल को पढ़कर जरूरी जानकारी लेनी होगी।

बच्चों में कैंसर के लक्षण
• पीठ में दर्द रहना
• कमजोरी लगना
• बार- बार बुखार आना
• हड्डियां कमजोर होना
• तेजी से वजन कम हो जाना
• सिरदर्द रहना
• पीलेपन का शिकार होना
• आंखों में बदलाव आना जैसे भेंगापन
• गले या पेट में गांठ जैसा महसूस होना
बच्चों में कैंसर होने का कारण
• कैंसर का कोई पारिवारिक इतिहास होने की वजह से बच्चे इसका शिकार हो सकते हैं।
• जंकफूड्स जैसे पिज्जा, बर्गर, चाउमीन आदि इन सबका जरूरत से ज्यादा सेवन करना भी कैंसर जैसी बीमारी को बुलावा दे सकता है।
• बच्चों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी कैंसर की बीमारी को बुलावा दे सकती है।
• कुछ संक्रमण जैसे EVB भी कई बार बच्चों में कैंसर के विस्तार का कारण बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






