Health Tips: पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह हमारे शरीर को कई गंभीर रोगों से बचाता है। तो आइए जानते हैं पपीता हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है और इससे हमें क्या-क्या फायदा पहुंचता है।

डायबिटीज में खाएं पपीता
डायबिटीज के रोगियों के लिए पपीता बेहद लाभकारी है। इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को कम रखता है। इसलिए डायबिटीज के रोगी के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
कैंसर का खतरा होता है कम
पपीते में लाइकोपीन यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसलिए जिनका कैंसर का इलाज चल रहा हो वह पपीता खा सकते हैं। इसके अलावा पपीते में एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन भी पाया जाता है, जो प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है।
हड्डियां होती हैं मजबूती
पपीता खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है। पपीता शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करता है। जिससे हड्डी टूटने का खतरा कम रहता है। क्योंकि पपीता में विटामिन-के और कैल्शियम एक अच्छी मात्रा में पाई जाती है, तो यह हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






